नमाज़े ईद का तरीक़ा:
आइशा रज़ियल्लाहु अन्हा फ़रमाती हैं कि अल्लाह के रसूल ﷺ ईदुल फ़ित्र और ईदुल अज़्हा में पहली रक्अत में सात तकबीरात और दूसरी रक्अत में पाँच तकबीरात कहते थे। (अबू दाऊद: अस-सलाह, बाबुत् तकबीराति फ़िल् ईदैनि, क़ाल अश-शेख़ अल-अल्बानी: सहीह)
नाफ़ेअ् रहिमहुल्लाह से रिवायत है कि मैंने ईदुल अज़्हा और ईदुल फ़ित्र की नमाज़ अबू हुरैरह रज़ियल्लाहु अन्हु के साथ पढ़ी तो उन्होंने पहली रक्अत में क़िरअत से पहले सात तकबीरें और दूसरी रक्अत में क़िरअत से पहले पाँच तकबीरें कहीं। (अल-मुवत्तॉ: अन् निदा लिस् सलाह: बाबु मा जा अ फ़ित् तकबीर वल् क़िराअति फ़िस् सलातिल् ईदैन 619

0 Comments