Uoont Aur Gaay Ka Hissa(Sahee ahaadees se)















ऊँट और गाय में हिस्से:

ऊँट और गाय में सात आदमी शरीक होकर क़ुर्बानी कर सक्ते हैं। जाबिर रज़ियल्लाहू अन्हु से रिवायत है कि हम रसूल ﷺ के साथ हुदैबियह के मौक़े पर एक ऊँट में सात और एक गाय में सात लोग शरीक हुए। (मुस्लिम, किताबुल् हज, बाब जवाज़ुल् इश्तिराक फ़िल् हदी)

इसके अलावा एक गाय या गाय का एक हिस्सा पूरे घर वालों की तरफ़ से काफ़ी हो जाता है। (अर-रौज़तुन् नदिय्यह)

आइशा रज़ियल्लाहू अन्हु फ़रमाती हैं कि अल्लाह के रसूल ﷺ ने अज़्वाजे मुतह्हरात की जानिब से एक गाय की क़ुर्बानी की थी। (बुख़ारी किताबुल् अज़ाही: बाबु मन् ज़बह अज़्हिय्यह ग़ैरीहि 5559)।

अगर कोई मुकम्मल ऊँट या मुकम्मल गाय एक आदमी या एक घर की तरफ़ से क़ुर्बान करना चाहे तो कर सकता है।

Post a Comment

0 Comments